ओवल ऑफिस तक तो ठीक, पर बिस्तर में नहीं आना बो : ओबामा
वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्पष्ट कर दिया है कि लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस रहने पहुंचा कुत्ता बो ओवल ऑफिस तक तो आ सकता है लेकिन उनके बिस्तर में हरगिज नहीं।
व्हाइट हाउस में बो के दाखिल होते ही क्षण भर के लिए तो सभी लोग आर्थिक संकट या पाकिस्तान के हालात को भूल ही गए और बो से दिल बहलाने लगे।
एक संवाददाता ने ओबामा से जानना चाहा कि क्या बो को भी पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के कुत्ते बार्नी जैसे विशेषाधिकार हासिल होंगे जो बेधड़क ओवल ऑफिस चला आता था। ओबामा ने कहा, "क्यों नहीं।" संवाददाता ने जानना चाहा, "क्या वह बिस्तर पर सोएगा?" ओबामा ने कहा, "मेरे बिस्तर में नहीं।"
ओबामा ने कहा, "हम सभी बो को बारी-बारी घुमाने ले जाएंगे। हम जिम्मेदार स्वामी बनने की कोशिश कर रहे हैं।"
ओबामा ने संवाददाताओं से चुटकी लेते हुए कहा, "आखिरकार मुझे एक मित्र मिल गया।"
ओबामा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुए प्रचार के दौरान अपनी पुत्रियों से वादा किया था कि चुनाव जीतने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनका कुत्ता भी व्हाइट हाउस रहने जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications