कसाब की मां बेटे से मिलेगी: मुखर्जी

Pranab Mukherjee
जंगीपुर। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यहां मंगलवार को कहा कि मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए एक मात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब की मां अपने बेटे से मिलने भारत आ रही है। इस खबर का खुलासा करने के साथ ही मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान को अब मुंबई हमले के आरोपियों को सजा देने में देरी नहीं करनी चाहिए।

मुखर्जी का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले पाकिस्तान ने हमले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए भारत से और खास जानकारी की मांग की थी। मुखर्जी ने कहा, "मैंने अपने विदेश सचिव के साथ मामले पर चर्चा की है। हमें पाकिस्तान से भेजे गए कागजात प्राप्त हुए हैं।"

बहाना न बनाए पाक

मुखर्जी ने कहा कि भारत कागजातों का अध्ययन कर रहा है। यदि जरूरी समझा गया तो पाकिस्तान को और जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। मुखर्जी ने हालांकि यह भी कहा कि पाकिस्तान को एक न एक बहाने से मामले को लटकाना नहीं चाहिए।

मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की सच्चाई यह है कि बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। एक आतंकी पकड़ा गया है। उसने कई सारी बातें स्वीकार की है। उसकी मां उससे मिलने के लिए मुंबई आ रही है।" मुखर्जी ने कहा, "ये वास्तविकताएं हैं। ये सच्चाइयां हैं।" ज्ञात हो कि कसाब के मुकदमे की सुनवाई बुधवार को मुंबई में शुरू होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+