बस खाई में गिरी, 19 की मौत

Bus Accident
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 19 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। राज्य की मुख्य सचिव आशा स्वरूप ने बताया, "बस में सवार 19 यात्रियों की उस समय मौत हो गई, जब बस मंगलवार को अपराह्न् तिस्सा प्रखंड में बघईगढ़ गांव के पास 1,500 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

घायल एक व्यक्ति को तिस्सा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है।" इसके पहले विधायक सुरेंद्र भारद्वाज और उपायुक्त मनीष गर्ग ने संवाददाताओं को बताया था इस दुर्घटना में 30 यात्रियों की मौत हो गई। बस नाकरोट गांव से चारदा गांव के लिए जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना में एक मात्र जिंदा बचा व्यक्ति बस की छत पर सवार था।

मृतकों में ज्यादातर चंबा जिले के रहने वाले थे। राज्य के परिवहन मंत्री किशन कपूर और सरकार के अन्य अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल प्रभा राव, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।

स्वरूप ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले आठ वर्षो के दौरान हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर लगभग 20,000 दुर्घटनाओं में 5,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+