मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क

प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते रहे। सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे रेल मंत्री लालू प्रसाद बुधवार को अपने क्षेत्र में नहीं थे परंतु सोनपुर क्षेत्र के विधायक रामानुज प्रसाद तथा मढ़ौरा क्षेत्र के पूर्व विधायक यदुवंशी राय ने जनसंर्पक अभियान चलाकर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया। यहीं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने भी घर-घर जाकर लोगों से भाजपा का वोट देने की अपील की।

सीवान से पहली बार चुनाव लड़ रही सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी वृषिण पटेल ने भी जिम्मा संभाले रखा। औरंगाबाद में निखिल कुमार भी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 13 के लिए मतदान होगा। इन सीटों में गोपालगंज, सीवान, सारण, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, औरंगाबाद गया, जहानाबाद, नवादा तथा जमुई शामिल हैं।

गुरुवार को होने वाले मतदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री लालू प्रसाद (सारण),केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार (सासाराम), भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी (सारण), हिना शहाब (सीवान), निखिल कुमार (औरंगाबाद), केंद्रीय मंत्री कांति सिंह (काराकाट), पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज), राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम रजक (जमुई), नगर विकास मंत्री मंत्री भोला सिंह (नवादा) तथा रमई राम (गाोपालगंज) के चुनावी भविष्य का फैसला होगा।

प्रथम चरण में होने वाले चुनाव में 1,75,73,282 मतदाता 243 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। यहां महिला मतदाताओं की संख्या 81,51,598 है। मतदान के लिए इन क्षेत्रों में कुल 19,330 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमे से 3,201 संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिह्न्ति किए गए हैं। 13 संसदीय क्षेत्रों के लिए 21,214 इवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+