फिर मुश्किल में फंसे संजय दत्त

मऊ के पुलिस अधीक्षक राम भरोसे ने कहा कि मऊ में एक सभा में सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के आरोप में दत्त के खिलाफ मंगलवार रात मामला दर्ज किया गया। दत्त मऊ स्थित दक्षिण टोला इलाके में मंगलवार को घोसी सीट से सपा उम्मीदवार अरशद जमाल अंसारी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार दत्त ने कहा कि जब वह जेल में थे तो पुलिस ने उन्हें मारा और प्रताड़ित किया। संजय दत्त के अनुसार पुलिस ने उनके साथ ऐसा व्यवहार इसलिए किया क्योंकि उनकी मां मुस्लिम थी। जनसभा में दत्त के अलावा सपा महासचिव अमर सिंह और सांसद जया बच्चन भी मौजूद थीं।
भरोसे ने कहा कि जनसभा की वीडियो देखने के बाद जिला प्रशासन ने दत्त के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। वीडियो सीडी को राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications