अश्लील फोटो विवाद में रही विधायक कार्यभार संभालेंगी
पीपुल्स जस्टिस पार्टी की विधायक एलिजाबेथ वोंग ने अपने निर्वस्त्र छाया चित्र के सार्वजनिक होने के बाद फरवरी महीने में पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि छाया चित्रों को बगैर उनकी मर्जी के सार्वजनिक किया गया।
लेकिन विधायक ने सेलांगोर मध्य प्रांत की विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
सेलांगोर के मुख्यमंत्री अब्दुल खालिद इब्राहिम ने बुधवार को कहा कि वोंग (37) से अपने पद पर बने रहने के लिए कहा गया है और वह गुरुवार से अपना कार्यभार संभाल लेंगी।
स्टार आनलाइन न्यूज पोर्टल ने खालिद के हवाले से लिखा है, "समाज के हर तबके की राय जानने के बाद राज्य सरकार इसे एक उचित और सही निर्णय मानती है। सच्चाई यह है कि पुलिस अभी तक इस मामले में किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि वोंग निजता में घुसपैठ की शिकार हुई हैं। इसके लिए उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications