बीएसएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला (लीड-1)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) नीलमणी ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों ने कैंप पर तीन रॉकेट दागे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सलियों से निपटने के लिए रोहतास में बीएसएफ कैंप की स्थापना की गई थी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में नक्सल प्रभावित अधिकांश इलाकों में गुरुवार को लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा।
इससे पहले रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने आईएएनएस को बताया कि घाटी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पिछले तीन दिनों से अभियान चलाया जा रहा था। चुनाव के मद्देनजर धनसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएसएफ का कैम्प बनाया गया था जिसमें 70 जवान थे।
वैभव ने कहा कि हमले में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि हमले के बाद नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कम से कम पांच नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications