मनमोहन का पाक से किसी भी वार्ता से इंकार
भारत ने यह भी कहा कि मुंबई नरसंहार के साजिशकर्ताओं को दंडित करने के संबंध में उसने पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत उपलब्ध करा दिए हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब तक पाकिस्तान अपने क्षेत्र का भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उपयोग करने की छूट देना जारी रखेगा, तब तक उसके साथ कोई वार्ता नहीं होगी।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्यों के साथ चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा,"हम पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए तैयार हैं लेकिन मुंबई हमले के दोषियों को सजा देकर उसे अपनी ईमानदारी साबित करनी होगी।"
मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के इस दलील को भी खारिज कर दिया कि 26/11 हमले के संबंध में भारत ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद पर भी मनमोहन सिंह ने चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि यदि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका आतंकवाद को समाप्त करने के लिए कार्य करेगा तो भारत इसमें सहयोग देने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications