आडवाणी बताएं कि कौन है आरएसएस का दास : सोनिया

बेंगलुरू से लगभग 670 किलोमीटर दूर बीदर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "देश की जनता जानती है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का दास कौन है।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में उल्टी-सीधी टिप्पणी करने वाले आडवाणीजी से मैं पूछना चाहती हूं कि क्या वे बगैर आरएसएस की सहमति के कोई निर्णय लेते हैं।"

सोनिया ने कहा कि जब आडवाणीज् ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष कहा था तो आरएसएस के दबाव में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहती हूं कि आडवाणीजी इतने ही मजबूत नेता थे तो उस समय उन्होंने क्यों नहीं कुछ किया।"

उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवाद के बारे में जोरशोर से बातें कर रही है लेकिन जनता जानती है कि कंधार विमान अपहरण कांड में छोड़े गए आतंकवादियों में से ही एक ने बाद में संसद भवन पर हमले की साजिश को अंजाम दिया था।

उन्होंने कहा, "हम चिल्लाते नहीं हैं बल्कि काम करके दिखाते हैं। हमारी दृढ़ता ही थी कि मुंबई हमले में पाकिस्तान को अपनी भूमिका स्वीकार करनी पड़ी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+