मतदान के पहले चरण वाले क्षेत्रों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पहले चरण में होने वाले चुनाव में ऐसे ही और भी कुछ रोचक तथ्य सामने आए हैं जो इस प्रकार है-:
- लक्षद्वीप में 105 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ नौकाओं से ही पहुंचा जा सकता है।
-लक्षद्वीप के मिनिकोय द्वीपसमूह में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है।
-अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जो 700 किलोमीटर में फैला है। वहां कई ऐसे स्थान हैं जहां पहुंचने के लिए नौकाओं से 35-40 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। कई मतदान केंद्रों पर तो चुनावकर्मियों को पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर की सहायता लेनी पड़ी।
-अरूणाचल प्रदेश में चार ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां महज तीन-तीन ही मतदाता हैं।
-यहां के कुछ मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए चुनावकर्मियों को तीन से चार दिनों तक पैदल चलना पड़ा।
- म्यांमार और चीन से सटे सीमाक्षेत्रों के मतदान केंद्रों में 690 चुनावकर्मियों के दल को हेलीकाप्टरों से पहुंचाया गया।
-: असम के पांच मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री पहुंचाने के लिए कुलियों की सहायता ली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications