मोदी को सैनिकों से क्षमा मांगनी चाहिए : चिदंबरम
चिदंबरम ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने वह रिपोर्ट पढ़ी है, जिसमें मोदी ने मंगलवार को गुजरात में आयोजित एक सार्वजनिक सभा के दौरान कहा था कि चरार-ए-शरीफ में घुसे आतंकियों को पहले चिकन-बिरयानीखिलाया गया और फिर उन्हें वहां से भागने का रास्ता दे दिया गया।"
चिदंबरम ने कहा कि बड़गाम जिले में स्थित चरार-ए-शरीफ दरगाह को सैनिकों ने लगभग दो महीनों तक घेरे रखा था।
चिदंबरम ने कहा, "भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान लकड़ी की बनी उस दरगाह में आग लग गई था। ऐसे में आतंकियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान सेना के सात जवानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था, फिर भी आतंकी भागने में सफल हो गए थे।"
चिदंबरम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के सात जवानों को गंवा दिया गया और आतंकी भी फरार हो गए। ऐसे में मोदी को देश के जवानों के प्रति ऐसी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications