प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में शिष्टाचार नाम की कोई चीज नहीं : कलराज मिश्र

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी महासचिव कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में सामान्य शिष्टाचार की कमी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर हुए कार्यक्रम में आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दो बार नमस्कार किया लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके नमस्कार का जवाब तक देना उचित नहीं समझ्झा।

मिश्र ने कहा कि उस दौरान मनमोहन सिंह असहज और वह अपराध बोध से ग्रस्त थे। उन्हें इस बात का अपराध बोध है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते वह प्रधानमंत्री जैसे पद का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण वह आडवाणी का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री करार देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अब तक देश के सारे प्रधानमंत्री देश के संविधान के प्रति जवाबदेह होते थे, लेकिन यह पहले प्रधानमंत्री हैं जो संविधान के बजाय दस जनपथ के प्रति जवाबदेह हैं।

मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ मनमोहन सिंह का इस्तेमाल कर रही है। वह पार्टी के केवल मुखौटे भर हैं। चुनाव के बाद पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे कर देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+