संजय पर मामला दर्ज कर मायावती ने सत्ता का दुरूपयोग किया : अमर

लखनऊ में बुधवार को सपा उम्मीदवार नफीसा अली के रोड शो के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि मऊ में संजय दत्त ने न तो किसी भी तरह का भड़काऊ भाषण दिया और न कोई ऐसा काम किया किया जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो।

उन्होंने कहा कि सपा की सफलता से बौखलाई राज्य सरकार ने बदले की भावना के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का बहाना बनाकर संजय दत्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने यह कदम उठाकर सत्ता का दुरूपयोग किया है।

ज्ञात हो कि संजय दत्त ने कथित तौर पर मंगलवार को मऊ में कहा था कि उन्हें टाडा मामले में जेल में इस कारण प्रताड़ित किया गया क्योंकि उनकी मां मुस्लिम थी। इसके बाद मऊ पुलिस ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

अमर सिंह ने साफ किया कि संजय ने मंगलवार को लोगों से सिर्फ टाडा के दौरान अपने अनुभव को बांटा था जो किसी भी तरह आपत्तजिनक नहीं था। उन्होंने मायावती को चुनौती देते हुए कहा, "अगर उनमें हिम्मत हो तो मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराकर दिखाएं।"

इससे पहले अमर सिंह और संजय दत्त ने सपा प्रत्यासी नफीसा अली के साथ लखनऊ के कई इलाकों में रोड शो किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+