दक्षिण अफ्रीका में चुनाव प्रक्रिया शुरू (लीड-1)
बुआन्यूज ने खबर दी है कि विदेशों में रह रहे करीब 16,200 पंजीकृत मतदाता देश के दूतावासों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीकी निर्वाचन आयोग के अनुसार इनमें आधे से अधिक मतदाता ब्रिटेन में हैं। खबर है कि लंदन स्थित अफ्रीकी उच्चायुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार की सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए कतार में खड़े थे। लगभग 7,472 अफ्रीकी प्रवासियों के मतदान करने की उम्मीद है।
इस बीच विदेश मंत्री नकोसाजाना दलामिनी-जुमा और उनके दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल के लोगों के जेनेवा (स्विटजरलैंड) में वोट डालने की उम्मीद है।
संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के निर्वाचन के लिए देश में 22 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति का निर्वाचन होगा।
पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के प्रति देश के बहुसंख्यक अश्वेतों की आस्था के कारण सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के दोबारा विजयी होने की संभावना है।
बहरहाल नवनिर्मित कांग्रेस ऑफ द पीपुल(सीओपीई) के हाथों एएनसी कुछ सीटें गंवा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications