मतदान पूर्व बिहार-झारखंड में नक्सली हमले, 7 मरे (लीड-1)

झारखंड के लातेहर जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और बस के चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई।

बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धनसाघाटी में नक्सलियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अस्थायी कैंप पर मंगलवार देर रात हमला बोल दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया जबकि पुलिस ने 10 नक्सलियों को मारने का दावा किया है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि रोहतासगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में 2000 अतिरिक्त पुलिस जवानों को भेज दिया गया है तथा नक्सलियों के खिलाफ कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उधर, रोहतास के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ए़ क़े अंबेडकर ने बताया कि कैमुर पहाड़ी पर बसे धनसा प्राथमिक विद्यालय में बीएसएफ के 70 जवानों के लिए अस्थायी कैम्प बनाया गया था। कैंप पर मंगलवार रात करीब 100 नक्सलियों ने राकेट लांचर से हमला कर दिया, जिसमें अर्जुन राय नामक जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएसएफ तथा नक्सलियों के बीच लगभग पांच घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें 10 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से करीब 2000 चक्र गोलियां चलीं। पुलिस ने हालांकि एक भी नक्सली का शव बरामद नहीं किया है।

दरअसल, सासाराम संसदीय क्षेत्र के करीब 35 मतदान केन्द्र कैमूर की पहाड़ी पर स्थित हैं। इनमें से 10 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील हैं। इन मतदान केन्द्रों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पिछले चुनाव तक पहाड़ी से नीचे ले आया जाता था। परंतु मतदान का प्रतिशत कम होने के कारण चुनाव आयोग ने आने वाले चुनाव के लिए पहाडी पर ही मतदान केंद्र बनाया है।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बुधवार को बताया कि घाटी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पिछले तीन दिनों से कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नक्सलियों का एक ट्रेनिंग कैम्प भी यहां ध्वस्त किया गया था।

उधर, झारखंड के पुलिस प्रवक्ता एस. एन. प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने पहले बारूदी सुरंग विस्फोट किया और फिर बस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में चार सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+