पाकिस्तान ने की सुरक्षा बहाली के लिए दानदाताओं से मदद की अपील
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने बुधवार को टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम विश्वास बहाली सुनिश्चित कराने के लिए राजनीतिक और आर्थिक मदद की गुहार करने यहां आए हुए हैं।"
कुरैशी, शुक्रवार को होने वाले एक दिवसीय दानदाता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को जापान पहुंचे। इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे 30 देशों और अंतर्राष्ट्रीय समूहों ने अगले दो वर्षो के दौरान पाकिस्तान के लिए 4अरब डॉलर की मदद मुहैया कराने पर सहमति बनाने की योजना बनाई है।
विश्व बैंक और जापान के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का लक्ष्य पाकिस्तान में शांति व स्थायित्व की बहाली तथा उसे आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद करना है।
कुरैशी ने कहा, "चरमवाद और आतंकवाद को पराजित करना पाकिस्तान के अपने हित में है। यदि संसाधन मुहैया कराए गए तो पाकिस्तान मुस्लिम दुनिया का आदर्श देश बन सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications