अमेरिका में करीब 1.20 करोड़ अवैध प्रवासी
मंगलवार को जारी पेव शोध केंद्र के निजी अध्ययन के अनुसार अमेरिकी जनसंख्या ब्यूरो के मार्च 2008 तक के आंकड़ों के अनुसार अवैध प्रवासियों और अमेरिका में ही जन्मे बच्चों की संख्या प्राथमिक और सेंकेडरी स्कूलों में 6.8 प्रतिशत है।
अध्ययन के अनुसार 83 लाख से अधिक इन प्रवासियों में अधिकांश लोग कम वेतन वाले रोजगार में लगे हैं। अमेरिका की कुल श्रम क्षमता का यह 5.4 प्रतिशत है।
अवैध प्रवासियों का 76 प्रतिशत हिस्सा हिस्पैनिक समुदाय से है। इनमें मेक्सिको के लोगों की संख्या 70 लाख है।
अध्ययन के अनुसार एशिया और मध्य अमेरिका से 11-11 प्रतिशत अवैध प्रवासी आते हैं। दक्षिण अमेरिका से सात प्रतिशत, कैरेबियन देशों से चार प्रतिशत और दो प्रतिशत से भी कम अरब देशों से आएं हैं।
अमेरिकी नियोक्ताओं को सस्ती दर पर मजदूरों की उपलब्धता और मेक्सिको से खुली सीमा के कारण अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1986 में 30 लाख अवैध प्रवासियों को नागरिकता का अधिकार दिया था। इसके बाद से अनाधिकारिक तौर पर अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़कर दो करोड़ हो गई है, जिन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनको भी कानूनी दर्जा हासिल हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*