'नक्सली हमले के लिए नीतीश सरकार दोषी'

पटना हवाई अड्डे पर बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में कानून व्यवस्था की अच्छी स्थिति होने का जो दावा करते हैं, उसकी आज पोल खुल गई। नीतीश कुमार की सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हुई है। "
लालू को पार्टी की जीत का भरोसा
उन्होंने कहा कि पहले चरण में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जिन 13 सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है वहां राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मजबूत स्थिति में है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात नक्सलियों ने रोहतास जिले के धनसा घाटी में स्थित बीएसएफ छावनी पर रॉकेट लांचर से हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान घायल हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications