फिजी के सैनिक नेता ने दमनकारी कार्रवाई को उचित बताया
निर्वाचित सरकार का वर्ष 2006 में तख्तापलट करने के बाद से फिजी में शासन कर रहे बेनीमरामा ने राजधानी सुवा में न्यूजीलैंड रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वर्ष 2014 के पहले वह नए चुनाव नहीं करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को गैर कानूनी घोषित करने वाली अपीलीय अदालत के न्यायाधीशों को बर्खास्त करके संविधान को इसलिए समाप्त किया गया क्योंकि न्यायाधीश मौजूदा भेदभाव पूर्ण व्यवस्था के तहत ही चुनाव करवाने पर जोर दे रहे थे।
बेनीमरामा ने कहा कि सर्वेक्षण से पता चला है कि 65 प्रतिशत फिजीवासी निर्वाचन प्रक्रिया में बदलाव चाहते हैं।
दमन पर विदेशी आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह आस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड की सरकारों के साथ नहीं वरन फिजी और उसके लोगों के साथ किया गया है।
फिजी को प्रशांत द्वीपीय फोरम और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल से निष्कासन के खतरे के बारे में बेनीमरामा ने कंधे उचकाते हुए कहा,"यदि उन्होंने हमें हटाने का फैसला ले लिया है तो हम क्या कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications