घर-घर जाकर कर मांग रहे वोट

Uttar Pradesh map
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 16 संसदीय सीटों पर मतदान होना है उन पर मंगलवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशी और उनके समर्थक अब व्यक्तिगत सम्पर्क से ही मतदाताओं को रिझ्झाने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार चूंकि थम गया है इसलिए अब गाड़ियों के काफिले और लाव लश्कर के साथ चुनाव प्रचार करना संभव नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं।

वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के समर्थक बुधवार सुबह से शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनसे जोशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।

मुख्‍तार अंसारी के समर्थक भी जुटे

पार्टी नेताओं के मुताबिक खुद जोशी दोपहर बाद शहर के कुछ इलाकों में जाकर देर शाम तक जनसम्पर्क करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार राजेश मिश्रा और उनके समर्थक भी सुबह से ही जनसम्पर्क कर रहे हैं। जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के समर्थक भी अपने नेता को लिए जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वाराणसी से सटे गोरखपुर में भी कमोवेश यही स्थिति है। भाजपा के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ खुद अभी जनसम्पर्क के लिए नहीं निकले हैं, लेकिन उनके समर्थक जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मिलकर उनको जिताने की अपील कर रहे हैं। सपा के टिकट पर योगी को टक्कर दे रहे भोजपुरी गायक और नायक मनोज तिवारी भी बुधवार सुबह से ही जनसम्पर्क कर रहे हैं।

पांच चरणों में मतदान

सर्वाधिक 80 सांसदों को लोकसभा भेजने वाले इस राज्य में पांच चरणों में मतदान होना है। 23 अप्रैल को दूसरे चरण, 30 अप्रैल को तीसरे चरण, 5 मई को चौथे चरण और 13 मई को पांचवें चरण के लिए मतदान होना है।

राज्य में पहले चरण में आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, चन्दौली, देविरया, गाजीपुर, घोंसी, गोरखपुर, कुशीनगर, लालगंज, मछलीशहर, महाराजगंज, रार्बट्सगंज, मिर्जापुर, सलेमपुर और वाराणसी में मतदान होगा।

इस चरण में जिन नेताओं पर सबकी नजरें रहेंगी उनमें मुरली मनोहर जोशी, योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अंसारी, राजेश मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अकबर अहमद डम्पी, बसपा के ही अफजाल अंसारी, बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र एंव सपा प्रत्याशी नीरज शेखर और कुशीनगर से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य प्रमुख हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+