घुसपैठ को तैयार आतंकी महिलाएं

यह बात थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खुफिया एजेंसियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए दर्जनों महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने इस बात की संभावना भी व्यक्त की है कि पुलवामा में सोमवार को खत्म हुई मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी महिला आतंकियों के निर्देश पर ही काम कर रहे थे।
भारत में एक भी तालीबानी नहीं
पत्रकारों द्वारा तालीबानी आतंकवादियों की भारत में मौजूदगी पर किये गये सवाल के जवाब में जनरल कपूर ने दावा किया है कि जहां तक भारतीय सेना का मानना है, यहां तालिबान की कोई मौजूदगी नहीं है। जनरल कपूर ने कहा, 'चाहे लिट्टे हो, जैश-ए-मोहम्मद, हूजी आतंकी या तालिबान.. जो भी शांति और स्थिरता को भंग करेगा, उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
सेनाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने घुसपैठ का पूर्वानुमान लगा लिया है। घुसपैठियों को सीमा पार कराने की कोशिशें लोकसभा चुनाव के समय होने की संभावना है। सेना इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के जवान हर समय तैयार रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications