क्यूबा के प्रति अमरीकी नीति में बदलाव

अमरीका ने अपनी निति में बदलाव करते हुए क्यूबा के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंधों और वहाँ आने-जाने पर लगे प्रतिबंधों में रियायत देने की घोषणा की है. अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि क्यूबाई मूल के अमरीकियों के अपने परिजनों से मिलने और क्यूबा में पैसा भेजने पर लगे सभी प्रतिबंध उठाए जा रहे हैं. यदि अमरीकी संचार कंपनियाँ क्यूबा की सरकार से इजाज़त ले सकती है तो उन्हें क्यूबा में व्यवसाय करने की इजाज़त होगी.
मंत्रालयों को आदेश
अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्बस ने कहा, "राष्ट्रपति ने विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालयों को आदेश दिए हैं. उन्हें वे सभी क़दम उठाने के लिए कहा गया है जिनसे लोगों के क्यूबा में रहने वाले परिजनों से मिलने और उन्हें पैसा भेजने पर लगे प्रतिबंध उठा लिए जाएँ."
राष्ट्रपति ने विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालयों को आदेश दिए हैं. उन्हें वे सभी क़दम उठाने के लिए कहा गया है जिनसे लोगों के क्यूबा में रहने वाले परिजनों से मिलने और उन्हें पैसा भेजने पर लगे प्रतिबंध उठा लिए जाएँ अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय
| |
क्यूबा में वर्ष 1959 में कम्युनिस्ट क्रांति के बाद से अमरीका ने क्यूबा पर आर्थिक और वाणिज्य प्रतिबंध लगा रखे हैं. गिब्बस का कहना था कि ऐसा क्यूबा में लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है.
उनका ये भी कहना था कि राष्ट्रपति ओबामा चाहते हैं कि क्यूबाई नागरिकों को और अधिकार मिलें. राष्ट्रपति ओबामा संकेत दे चुके हैं के वे क्यूबा के नेताओं से बातचीत के ख़िलाफ़ नहीं हैं.
उधर ब्राज़ील ने क्यूबा को ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ अमेरिकन स्टेट्स की दोबारा सदस्यता दिए जाने का आहवान किया है. अमरीका इसका विरोध करता आया है.


Click it and Unblock the Notifications