जी20 देशों की बैठक अगले हफ्ते

अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक के बाद दुनिया के साथ सर्वाधिक विकसित राष्ट्रों के समूह जी7 के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी।
कमजोर देशों की मदद
इस माह की शुरुआत में लंदन में जी20 के सदस्य देशों के प्रमुखों की एक बैठक के बाद इस बात पर सहमति बनी थी कि वैश्विक वित्तीय तंत्र की चौकसी बढ़ाई जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों की मदद के लिए 10 खरब डॉलर का एक कोष निर्मित करने की बात भी कही गई थी।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में मुख्यत: किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications