मुंबई हमले: पांचवां संदिग्ध गिरफ्तार

पाकिस्तान के आंतरिक मामलो के मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि पाकिस्तान पुलिस ने कराची के रहने वाले रियाज को सोमावर को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई हमलों में रियाज का हाथ होने के सबूत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रियाज ने मुंबई हमले के लिए आतंकवादी संगठन को वित्तीय सहायता दी थी।
इस गिरफ्तारी के बाद यह पाकिस्तान भारत से मुंबई हमलों से संबंधित जानकारियां की मांग की तैयारी में भी जुट गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी, लश्कर के ही जरार शाह, अबु अल कामा और हमाद अमीन सादिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी से पूछताछ जारी है।


Click it and Unblock the Notifications