'कसाब की मां कसाब से मिल सकती हैं'

कसाब के ख़िलाफ़ बुधवार से मुंबई की विशेष अदालत में मामला शुरु होने वाला है.
विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने जानकारी दी है कि कसाब की मां कसाब से मिलने के लिए बुधवार को मुंबई आ सकती हैं.
मुखर्जी का कहना था कि पाकिस्तान को मुंबई मामलों की जांच में बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए.
विदेश मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने सोमवार को कहा था कि भारत ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए हैं.
कसाब इस समय मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है.
प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर से नामांकन भरने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुंबई हमलों के मामले में जीवित गिरफ़्तार किए गए चरमपंथी ने बहुत कुछ कबूला है और इस चरमपंथी की मां उससे मिलने के लिए मुंबई आ रही हैं.
उनका कहना था, '' ये सच्चाई है. ये फैक्ट्स हैं. अगर कोई इन सबूतों पर गौर नहीं करना चाहता तो हम क्या कर सकते हैं.''
मुखर्जी का कहना था कि इस मामले में और देरी नहीं होनी चाहिए और न ही एक के बाद एक अलग अलग स्पष्टीकरण मांगना चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications