विधायक की हत्या के विरोध में बंद
कांग्रेस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
भिन्ड के गोहद विधानसभा क्षेत्र के विधायक माखन लाल जाटव की छरेटा गांव में अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। कांग्रेस ने इस हत्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। विधायक की हत्या के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने भिन्ड तथा दतिया के बंद का आह्वान किया है।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जाटव के विधानसभा क्षेत्र गोहद में तनाव व्याप्त है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जो हालात पर नजर रखे हुए हैं।
जाटव के शव का ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications