संगीतकार स्पैक्टर हत्या का दोषी करार
लंदन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार फिल स्पैक्टर को अभिनेत्री लाना क्लार्कसन की हत्या का दोषी करार दिया गया है। उनके खिलाफ यह मुकदमा दूसरी बार चलाया गया था।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार लास एंजेलिस की सर्वोच्च अदालत में सोमवार को ज्यूरी इस नतीजे पर पहुंची कि स्पैक्टर ने फरवरी 2003 में अल्हामबरा, कैलीफोर्निया में अपनी हवेली में लाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ज्यूरी को यह मामला 26 मार्च को सौंपा गया था।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार स्पैक्टर और उनका बचाव कर रहे दल का कहना था कि लाना ने खुदकुशी की।
टीना टर्नर, बीटल्स और रैमोन्स की कामयाबी में अहम भूमिका निभाने वाले 69 वर्षीय स्पैक्टर को अब कम से कम 18 साल जेल में बिताने होंगे। उन्हें 29 मई को सजा सुनाई जाएगी।
स्पैक्टर को तीन फरवरी 2003 में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ पहले चलाए गए मुकदमे में वर्ष 2007 में ज्यूरी किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications