नक्सलियों ने स्कूल बिल्डिंग उड़ाई

शेरघाटी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात 50-60 की संख्या में नक्सलियों ने गोसाई टोला गांव में धावा बोल दिया तथा वहां के हरिजन टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन में विस्फोटक लगाकर भवन को उड़ा दिया।
चुनाव का बहिष्कार
घटना के बारे में प्राथमिकी बाराचट्टी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापामारी कर रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के नक्सली इस तरह की वारदातों से लोकसभा चुनाव का विरोध कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने बिहार में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। बिहार में प्रथम चरण में इस महीने की 16 तारीख को गया सहित 13 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications