पहली तिमाही में गोल्डमैन सैक्स को 1.8 अरब डॉलर का लाभ

एक समय संकटग्रस्त होने के कारण सरकारी मदद लेने वाले बैंक ने शेयरों की बिक्री करके पांच अरब डॉलर की राशि एकत्रित करने की योजना का भी खुलासा किया। बैंक का कहना है कि वह सरकार से लिया गया ऋण चुकाने वाला पहला बैंक बनना चाहता है।

सीएनएन मनी डॉट कॉम ने बैंक द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि गत 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में उसे 1.81 अरब डॉलर का लाभ हुआ। इस तरह बैंक को प्रति शेयर 3.39 डॉलर हासिल हुए जबकि पहले इसके 1.64 डॉलर प्रति शेयर रहने का अनुमान था।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2008 की अंतिम तिमाही में बैंक को नुकसान का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1999 में सरकारी कंपनी बनने के बाद यह पहला अवसर था जब बैंक को घाटा सहना पड़ा था।

बैंक को अभी भी सरकारी ऋण चुकता करने के लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता है। अगर उसे ऐसी अनुमति मिल गई तो वह ऋण चुकता करने वाला पहला बैंक होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+