मनमोहन संप्रग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं : पवार

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस की पसंद हैं, इसका मतलब यह नहीं होता कि वे संप्रग की भी पसंद हों।

पवार ने कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए नाम का चयन चुनाव परिणाम आ जाने के बाद संप्रग के सभी घटक दलों की बैठक में किया जाएगा।"

राकांपा प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को आगे बढ़ाने का कांग्रेस को अधिकार है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, चुनाव परिणाम आ जाने के बाद संप्रग के सभी घटक दल एक साथ बैठेंगे और प्रधानमंत्री का नाम तय करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, पवार ने कहा कि वह चुनाव परिणाम आ जाने के बाद अपना पत्ता खोलेंगे। पवार ने कहा, "चुनाव परिणाम आ जाने के बाद देखा जाएगा। हम देखेंगे कि अन्य सदस्य क्या कहते हैं।"

पवार ने हालांकि साफ किया कि वह संप्रग के साथ हैं और उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वे तीसरे मोर्चे के भी संपर्क में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+