तालिबान ने पंजाबी आतंकियों से हाथ मिलाया

पाकिस्तानी पुलिस के एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में कहा, "बहुत सारे लोग इस मामले की गंभीरता को नहीं समझते। यह अहम है कि अगर आपको पाकिस्तान को अस्थिर करना है तो सबसे पहले पंजाब को अस्थिर करना होगा।"
तीन महीने में इस्लामिक क्रांति
इस अमेरिकी अखबार का कहना है, "दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब में कम से कम पांच कस्बों में नाई की दुकानें, म्यूजिक स्टोर और इंटरनेट कैफे पर आतंकवादियों की निगरानी रहती है।" अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के कबायली इलाके में 10 फीसदी आतंकवादी पंजाबी हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "पंजाबी आतंकवादी लाहौर समेत पंजाब के कई शहरों में आतंकवादियों के लिए आत्मघाती सहित कई तरह की सहायता मुहैया करा सकते हैं।" अमेरिकी अखबार ने वर्ष 2007 में इस्लामाबाद की लाल मस्जिद में मारे गए अब्दुल राशिद गाजी की पत्नी उम्मे हसन का भी जिक्र किया है। मुजफ्फरगढ़ के एक निवासी ने कहा, "उम्मे ने दावा किया है कि वह तीन महीने में इस्लामिक क्रांति ला देगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications