भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक जहर फैलाया : सोनिया (राउंडअप)

मंडला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बसौरी सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ कांग्रेस है जिसका मकसद देश का विकास और खुशहाली है तो दूसरी ओर वे लोग हैं जो समाज में सांप्रदायिकता का जहर फैलाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है और इससे निपटने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम है। एक तरफ वे लोग हैं जो आतंकवादियों को मेहमान की तरह कंधार में छोड़ने जाते हैं और दूसरी ओर कांग्रेस है जिसने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए कई कुर्बानियां दी हैं।

उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्हें मजबूत नेता बताया जा रहा है उनके ही कार्यकाल में आतंकवादी को मेहमान की तरह कंधार ले जाकर छोड़ा गया था और उसी आतंकवादी ने भारत की संसद पर हमला करवाया था। आज इन्हीं मजबूत नेता को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में कमी दिखाई दे रही है।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसा दल है जिसने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की कुर्बानी दी है। उन्होंने भाजपा से जानना चाहा कि क्या उनके पास ऐसा कोई उदाहरण है जिसमें आतंकवाद के खिलाफ कुर्बानी दी हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश सबसे पहले है, इसीलिए हर क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनती हैं। नौजवानों के सपने पूरे हों, उन्हें सुविधा मिले, कोई भूखा न रहे और हर किसी में सुरक्षा का भाव हो यही कांग्रेस का लक्ष्य है।

सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि किसानों के 65 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए गए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है और मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार गारंटी योजना चल रही है। इस योजना की तो अन्य देशों ने भी सराहना की है और वे इसे अपने देश में लागू करना चाहते हैं।

उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि अब उन्हें ही चुनाव में यह चयन करना है कि कौन देश को एक स्थिर और मजबूत सरकार देने के साथ विकास की रफ्तार जारी रख सकता है तथा आतंकवाद का मुकाबला करने में सक्षम है। इस मौके पर केंद्रीय उद्योग मंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+