कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ न्याय नहीं किया : आडवाणी (लीड-1)
अंबेडकर दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में आडवाणी ने कहा, "कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ न्याय नहीं किया। उन्हें लोकसभा भेजा जा सकता था लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें हरा दिया गया।"
उन्होंने कहा, "डा. अम्बेडकर को सन 1990 में जब भारत रत्न की उपाधि दी गई तब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी बल्कि हमारे सहयोग से बनी विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार थी, जिसने उन्हें यह सम्मान दिया। इससे कांग्रेस पार्टी की महान दलित नेता के प्रति भावना का पता चलता है।"
कांग्रेस ने उधर आडवाणी के आरोपों को निराधार बताया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "आडवाणी का बयान बेतुका है।"
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आडवाणी पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आडवाणी के साथ परेशानी यह है कि उन्हें इतिहास की समझ नहीं है। वे इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हैं।"
प्रियंका गांधी ने भी अमेठी में कहा कि आडवाणी के आरोप बेबुनियाद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications