'बूढ़ी' होने पर 'बुढ़िया' कहलाना मेरा सपना : प्रियंका (लीड-1)

कांग्रेस महासचिव व भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रही प्रियंका ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, "मेरा सपना है कि जब मैं बूढ़ी हो जाऊं तो लोग मुझे बुढ़िया कहकर पुकारें।"

मोदी द्वारा कांग्रेस को पहले बुढ़िया और फिर बाद में गुड़िया कहे जाने पर प्रियंका ने कहा, "वैसे लोग जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते, वे खुद किसी सम्मान के हकदार नहीं हैं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताकर किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि किसी के बाहरी व्यक्तित्व से यह निर्धारित नहीं करना चाहिए कि वह कमजोर या मजबूत है। किसी भी इंसान की आंतरिक शक्ति और मजबूती ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए प्रियंका ने कहा, "बापू बाहर से बेहद सरल थे, लेकिन उनके के बारे में सबको पता है कि वह अंदर से कितने मजबूत और दृढ़ थे। प्रियंका ने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत सक्षम और दृढ़ व्यक्तित्व वाले हैं। हम सबको उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सारे देश ने उनकी कार्यप्रणाली को देखा है, जिसमें वह कभी कमजोर नजर नहीं आए। देश की जनता को सब पता है।"

प्रियंका ने इससे पहले एक अन्य जनसभा में कहा कि राहुल का काम अमेठी के लोगों की सेवा करना है, ठीक उसी तरह जैसे उनके पिता राजीव गांधी किया करते थे। प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका ने अमेठी के लोगों को सुझाव दिया कि वे धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वालों को कतई वोट न दें बल्कि जो देश के विकास की बात करे उसे ही वोट दें।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को प्रियंका अमेठी में 15 अलग-अलग स्थानों पर रैलियां और जनसभाएं करेंगी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका लगातार अमेठी व रायबरेली में जनसभाएं कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+