आतंकवाद से निपटने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम : सोनिया
मध्य प्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बसौरी सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सोनिया ने कहा कि भाजपा आतंकवाद जैसी गतिविधियों को भी राजनैतिक चश्मे से देखती है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें मजबूत नेता बताया जा रहा है उनके ही कार्यकाल में तीन-तीन खूंखार आतंकवादियों को अफगाानिस्तान ले जाकर छोड़ा गया था और उसी में से एक ने संसद भवन पर हमले की साजिश को अंजाम दिया था।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ही ऐसा दल है जो आतंकवाद का कड़ाई से मुकाबला कर सकता है। आतंकवाद का मुकाबला करते हुए हमने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की जानें गंवाई।"
सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश सबसे पहले है, इसलिए उसने हर क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई है। नौजवानों के सपने पूरे हो, उन्हें सुविधाएं मिले, कोई भूखा न रहे और हर किसी में सुरक्षा का भाव हो यही कांग्रेस का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications