कानपुर में ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, इलाके में तनाव
कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरेराम शर्मा ने संवादताताओं को बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। एहितयातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीमकोठी मुहल्ले की है, जब मंगलवार दोपहर को बारह वर्षीय कर्ण को एक सीमेंट से लदे ट्रकने कुचल दिया जिससेगउसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रकका चालक मौके से फरार हो गया। इस पर आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और आसपास खड़ी दो डीसीएम मेटाडोर, एक ट्रक और एक टैंपो पर पथराव कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक जीप को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया।
हालात काबू करने के लिए मौके पर पहुंचे त्वरित कार्य बल और पुलिस के जवानों ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, हालांकि पुलिस किसी के घायल होने की सूचना से इनकार कर रही है। उपमहानिरीक्षक ने कहा कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications