भाजपा केवल कमल के फूल का बगीचा बनाना चाहती है: पासवान
नवादा संसदीय क्षेत्र के रजौली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि हिन्दुस्तान धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है जहां सभी बिरादरी, जाति और मजहब के लोग साथ में रहते हैं, परंतु भाजपा के लोगों को सौहार्द पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासनकाल में भाजपा राम मंदिर नहीं बनवा सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल देश की जनता को ठगने के लिए राममंदिर का राग अलापती है।
पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोमुंहे सांप की संज्ञा देते हुए कहा कि एक तरफ वे मुसलमानों को माला पहनाते हैं और दूसरी तरफ भाजपा के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को भी साथ लेकर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार में जाली प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्तियां हो रही हैं।
पासवान ने आरा संसदीय क्षेत्र के सहार और गड़हनी तथा नवादा संसदीय क्षेत्र के पकरी बरांवा में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications