खतरनाक चक्रवात की सटीक जानकारी देगा नासा
दरअसल, दुनिया में आने वाले कुल समुद्री तूफान का महज 15 फीसदी ही उत्तरी हिंद महासागर में आता है। लेकिन उच्च जनसंख्या घनत्व और तटीय क्षेत्रों की समुद्र तल से ऊंचाई कम होने के कारण समुद्री तूफान के कारण होने वाली कुल मौतों का 80 फीसदी इन्हीं क्षेत्रों में होता है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बारे में अपर्याप्त वायुमंडलीय आंकड़े क्षेत्रीय पूर्वानुमान संगठनों को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में दिक्कतें पैदा करते हैं।
पिछले वर्ष आए 'नरगिस' तूफान का नासा के शोधकर्ताओं ने नए तरीके से दोबारा सिलसिलेवार अध्ययन किया।
शोधकर्ताओं ने उपग्रह के माध्यम से पिछले वर्ष दो मई को म्यांमार में आए नरगिस तूफान के आंकड़े एकत्रित कर उनका विश्लेषण किया, जो उनके मॉडल पर बिल्कुल खरा उतरा।
इस तरह यदि इन आंकड़ों का पूर्व में विश्लेषण किया गया होता तो दो मई को आए तूफान की सटीक भविष्यवाणी की जा सकती थी।
उल्लेखनीय है कि इस भीषण तूफान में कम से कम एक लाख 35 हजार लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications