आडवाणी पर फिर चले राहुल के तीर

Rahul Gandhi
तलवंडी साबो (पंजाब)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर फिर हमला बोला। कंधार विमान अपहरण कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि या तो आडवाणी सच नहीं बोल रहे या फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उन पर यकीन नहीं था।

राहुल ने कहा, "आडवाणी जी कहते हैं कि कंधार मामले में आतंकवादियों को मुक्त करने के फैसले के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस देश का युवा यह जानना चाहता है कि इस तरह के महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनको जानकारी क्यों नहीं थी। इसमें दो ही बातें हो सकती हैं कि या तो वाजपेयी जी को उन पर यकीन नहीं था या फिर आडवाणी सच नहीं बता रहे।"

शेर-ए-पंजाब हैं मनमोहन

भटिंडा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रणिन्दर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'शेर-ए-पंजाब' और 'पंजाब का गौरव' करार दिया।

उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह जी ने पिछले पांच वर्षो से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार चलाई है। यह सरकार आम आदमी की सरकार रही। हमने रोजगार गारंटी योजना और किसानों के 70,000 करोड़ रुपये की ऋण माफी समेत कई योजनाएं चलाईं।"

भ्रष्‍टाचार की वजह से नहीं मिला फायदा

राहुल ने अपने 10 मिनट के भाषण में कहा, "विपक्षी कहते हैं कि मनमोहन सिंह कमजोर प्रधानमंत्री हैं या आतंकवाद कि खिलाफ मजबूती से नहीं खड़े होते। मुंबई हमले के बाद मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी सरकार पर इतना दबाव बनाया कि उसे मानना पड़ा कि आतंकवादी उसके देश से आए थे।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पंजाब में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का फायदा जनता को नहीं मिल पाया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत को सुनिश्चित करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+