छात्रों व माता-पिता को बीमा सुरक्षा देगा पंजाब विश्वविद्यालय
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन नवल किशोर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "छात्रों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। अब सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और यह बीमा योजना अगले सत्र से लागू की जाएगी। इसमें यहां पढ़ रहे नए पुराने सभी छात्रों को शामिल किया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि देश में संभवत: यह पहला मौका है जब कोई विश्वविद्यालय छात्रों के साथ मां बाप का भी बीमा कर रहा है। दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोचा कि उम्र अधिक होने के कारण मां-बाप को स्वास्थ्यगत तकलीफ अधिक होती है।
योजना के तहत छात्रों और उनके मां बाप को अस्पताल का खर्च तथा दुर्घटना सुरक्षा भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों को प्रति वर्ष 120 रुपये का प्रीमियम देना होगा और यह राशि उनके शिक्षण शुल्क में जोड़ कर ली जाएगी।
छात्रों में भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लंबे समय से लंबित इस मांग को मान लिए जाने के बाद उत्साह देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications