किसी के बाहरी व्यक्तित्व से कमजोर या मजबूत होने का निर्धारण करना ठीक नहीं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव व अमेठी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी का चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पिछवाड़ा गांव में कहा कि किसी के बाहरी रूप या व्यक्तित्व देखकर यह निर्धारित नहीं करना चाहिए कि वह कमजोर है या मजबूत। किसी भी इंसान की आंतरिक शक्ति और मजबूती ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए प्रियंका ने कहा, "बापू बाहर से बेहद सरल थे, लेकिन उनके के बारे में सबको पता है कि वह अंदर से कितने मजबूत और दृढ़ थे। प्रियंका ने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत सक्षम और दृढ़ व्यक्तित्व वाले हैं। हम सबको उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सारे देश ने उनकी कार्यप्रणाली को देखा है, जिसमें वह कभी कमजोर नजर नहीं आए। देश की जनता को सब पता है।"

इससे पहले प्रियंका ने मंगलवार को कहा कि राहुल का काम अमेठी के लोगों की सेवा करना है, ठीक उसी तरह जैसे उनके पिता राजीव गांधी किया करते थे।

प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका ने अमेठी के लोगों को सुझाव दिया कि वे धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वालों को कतई वोट न दें बल्कि जो देश के विकास की बात करे उसे ही वोट दें।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को प्रियंका अमेठी में 15 अलग-अलग स्थानों पर रैलियां और जनसभाएं करेंगी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका लगातार अमेठी में जनसभाएं कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+