आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के निवास के बाहर तमिलों का प्रदर्शन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार
प्रदर्शनकारी चाहते हैं किश्रीलंकाई सुरक्षा बलों और तमिल विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष को हमेशा के लिए रुकवाने के लिए आस्ट्रेलिया राजनयिक प्रयास करे।
प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता महेंद्रन रतमान के अनुसार, "हमें हक है कि हम प्रधानमंत्री से इस नरसंहार को रुकवाने के लिए कहें।"
विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने श्रीलंका की स्थिति को भयावह बताया है। स्मिथ ने पर्थ में संवाददाताओं को बताया कि वह कुछ अर्से से श्रीलंका के हालात से बहुत चिंतित हैं और उन्होंने वहां की सरकार से राजनीतिक वार्ता शुरू करने का आह्वान किया है।
स्मिथ ने सोमवार को तमिल विद्रोहियों से नागरिकों को बाहर निकलने देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, "हम पहले भी तमिल विद्रोहियों से हथियार डालने और राजनीतिक वार्ता में शामिल होने का अनुरोध कर चुके हैं और हम फिर से ऐसा कर रहे हैं।"
श्रीलंका सरकार का दावा है कि वह लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम को हराने का लक्ष्य पूरा करने के काफी करीब पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications