बिहार के 4 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के समय में परिवर्तन

इन क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे, जबकि आम मतदान केन्द्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है।

यह जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने मंगलवार को बताया कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के चैनपुर, चेनारी, मोहनिया, सासाराम, भभुआ, तथा करगहर विधानसभा क्षेत्र तथा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के कुटम्बा, इमामगंज, रफीगंज, टेकारी, औरंगाबाद और गुरारू विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा गया संसदीय क्षेत्र के बाराचट्टी, शेरघाटी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज, वजीरगंज तथा जमुई संसदीय क्षेत्र के सिकंदरा, झाझा, तारापुर, शेखपुरा, चकाई तथा जमुई विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर मतदान के समय में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों के कई मतदान केन्द्र मुख्य सड़क से काफी दूर हैं तथा शाम होते ही इन इलाकों में सन्नाटा पसर जाता है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में वोट डालने के समय में परिवर्तन करने की अनुमति निर्वाचन आयोग से मांगी गई थी, ताकि शाम ढलने के पहले उन मतदान केन्द्रों से मतदानकर्मी वापस आ सकें।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 13 लोकसभा क्षेत्रों में इस महीने की 16 तारीख को वोट डाले जाएंगे।

इंडो एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+