'भारत-पाक सबंधों में दूरी कम होने से रुकेंगे मुंबई जैसे हमले'
वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के दो विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें द्विपक्षीय संबंधों में दूरी को कम करके ही मुंबई हमले जैसी वारदातों को रोक सकती हैं।
वाशिंगटन के 'सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एड इंटरनेशनल स्टडीज' (सीएसआईएस) में दक्षिण एशिया कार्यक्रम की निदेशक टेरेसिटा सी. शॉफर और इंटर्न सबाला भास्कर का कहना है, "मुंबई हमले के बाद भारत में आंतरिक विचार-विमर्श हुआ।"
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के किसी दूसरे हमले से नेताओं पर और दबाव बढ़ जाएगा। इसके बाद भारत की ओर से प्रतिक्रिया भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
दोनों ने कहा कि स्थिर पाकिस्तान भारत के हित में है और ऐसे में वहां एक ऐसी लोकतांत्रिक सरकार बननी चाहिए जो अपने मुल्क की भी रक्षा कर सके।
अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप के अलावा दोनों के संबंधों में व्याप्त दूरी मुंबई हमले जैसी घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने में बाधा है।"
गौतरलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों में पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications