बैसाखी स्नान में 3 युवक डूबे
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अतुल फुलजेली ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक एक शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य दो शवों की खोज की जा रही है। डूबने वालों में से दो छात्र जालंधर के लवली विश्वविद्यालय के प्रबंधन के छात्र हैं। वे बैसाखी के मौके पर सोमवार को स्नान के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना राजधनी शिमला से 300 किलोमीटर दूर प्रागपुर शहर की है।
फुजलेजी ने बताया कि डूबने वाले छात्रों की पहचान अनिल और करण दुआ के रूप में की गई है। अनिल पटना का रहने वाला है। तीसरा युवक स्थानीय निवासी है जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। अभी तक एक शव को निकाला गया है।
लवली विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक अमन मित्तल ने बताया कि छात्र निजी यात्रा पर गए थे। उनकी यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बारे मे उन्हें मीडिया से जानकारी मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications