महिला सांसद, विधायक भी अपराधी

Elections
नई दिल्ली। केरल, बिहार और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां आपराधिक रिकार्ड वाली महिला विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा है जबकि असम, झारखंड और राजस्थान आदि राज्यों की छवि इस मामले में साफ सुथरी है।

कुल मिलाकर सभी राज्यों की 13 प्रतिशत महिला विधायकों के अलावा 14वीं लोकसभा की महिला सदस्यों में से 14 प्रतिशत सांसदों का रिकार्ड आपराधिक रहा। वर्ष 2007 तक निर्वाचन आयोग के पास मौजूद उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के अध्ययन के आधार पर 'पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च' ने यह निष्कर्ष निकाला है।


545 सदस्यीय 14वीं लोकसभा में 51 महिलाएं और राज्य विधानसभाओं के कुल 4,120 सदस्यों में से 280 महिलाएं हैं। अध्ययन के मुताबिक केरल में 83 प्रतिशत महिला विधायकों का रिकार्ड आपराधिक है जबकि बिहार और छत्तीसगढ़ में ऐसी महिलाओं का प्रतिशत 25-25 है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 22 प्रतिशत, कर्नाटक में 20 प्रतिशत, तमिलनाडु में 19 प्रतिशत, हरियाणा व उड़ीसा में 18 प्रतिशत, पंजाब व महाराष्ट्र में 17 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 13 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में आठ प्रतिशत व पश्चिम बंगल में छह प्रतिशत महिला विधायकों का रिकार्ड आपराधिक है। हालांकि 11 राज्यों की विधानसभा में आपराधिक रिकार्ड वाली की कोई महिला सदस्य नहीं है।

इस अध्ययन से पता चलता है लोकसभा की सात महिला सदस्यों का रिकार्ड आपराधिक है। इसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती का नाम सबसे उपर है। मुख्यमंत्री मंत्री बनने से पहले मायावती सांसद थीं। सूची में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा शिवसेना की दो-दो सांसद भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+