नक्सलियों ने जद-यु प्रत्याशी का प्रचार वाहन फूंका (लीड-1)
पुलिस के अनुसार यह बलेरो जीप काराकाट संसदीय क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी महाबली सिंह के प्रचार अभियान में शामिल थी।
औरंगाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुसुइया रणसिंह ने मंगलवार को बताया कि करमा विशुनपुर गांव में महाबली स्िंाह के लिए प्रचार कर रही बलेरो गाड़ी खड़ी थी। रात में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 20-22 नक्सली आए और वाहन में सोए चालक को उतार कर वाहन को कुछ दूर आगे ले जाकर उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी माली थाना में दर्ज करा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। कई स्थानों पर नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर मतदान करने वालों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से औरंगाबाद समेत 13 सीटों पर प्रथम चरण में 16 अप्रैल को मतदान होने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications