सैनिक कार्रवाई के बाद थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शन समाप्त (लीड-1)

इन प्रदर्शनों के कारण पिछले सप्ताह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह (आसियान) का सम्मेलन रद्द करना पड़ा था और बौद्ध नववर्ष के समारोहों में भारी बाधा आई थी।

सेना और नाराज नागरिकों की भीड़ से घिरे प्रदर्शनकारियों ने मध्य बैंकाक के विजय स्मारक को खाली कर दिया। कई दिनों से दैनिक जीवन में अस्तव्यस्तता के कारण स्थानीय नागरिक प्रदर्शनकारियों से नाराज थे।

रेड शर्ट प्रदर्शनकारियों के एक नेता वीरा मुसिकापोंग ने एक बयान में कहा,"हमें प्रत्येक निर्दोष नागरिक के जीवन को बचाने की चिंता है, जो और कुछ नहीं केवल देश में लोकतंत्र चाहता है।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सड़कों से रेड शर्ट के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सेना की कार्रवाई में 23 सैनिकों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए। सोमवार को प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत हुई थी।

प्रदर्शनकारी नेताओं को भय था कि सेना के पीछे दक्षिणपंथी तत्व उनसे राजनीतिक बदला निकालने का प्रयास कर सकते हैं। रेड शर्ट के एक रणनीतिकार जैकरपोब पेनकाइर ने कहा कि गुंडे और अपराधी चारों ओर से मौजूद हैं और छह अक्टूबर 1976 में छात्र प्रदर्शनों पर हुए दक्षिणपंथी तत्वों के हमले की घटना की पुनरावृत्ति हो सकती थी।

पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा के समर्थक रेड शर्ट प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ दक्षिणपंथी तत्वों ने प्रदर्शनकारियों पर हमले भी किए। पिछले वर्ष शिनावात्रा समर्थक सरकार गिराने में सहायता करने वाले शिनावात्रा विरोधी विरोधी पीले शर्ट वालों ने भी प्रदर्शनकारियों पर हमले की धमकी दी थी।

बैंकाक के स्थानीय निवासी भी प्रदर्शनकारियों से नाराज थे, जिनमें अधिकांश बाहर से आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+