वरुण की याचिका पर सुनवाई टली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से उम्मीदवार वरुण गांधी पर रासुका लगाये जाने पर वरुण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। असल में उत्तर प्रदेश सरकार ने पीलीभीत की एक जनसभा में कथित भड़काऊ भाषण देने पर वरुण पर रासुका लगाया है। वरुण इस समय एटा जेल में बंद हैं।
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वरुण गांधी यह लिखकर दें कि वे भड़काऊ भाषण नहीं देंगे। इससे पहले कोर्ट ने 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार और पीलीभीत के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर वरुण गांधी के आरोपों पर जवाब मांगा था।


Click it and Unblock the Notifications