नाल्को की ख़ान पर नक्सली हमला

उड़ीसा में माओवादी विद्रोहियों ने नाल्को के खदान की सुरक्षा में लगे सिपाहियों के कैंप पर हमला किया है जिसमें एक जवान की मृत्यु हो गई. मुठभेड़ जारी है. नक्सलियों ने कोरापुट ज़िले में स्थित खदान पर हमला किया और सबसे पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ़) के कैंप पर गोलीबारी शुरु की.
कैंप के भीतर रह रहे सुरक्षाबलों से संपर्क करने की कोशिश जा रही है लेकिन गोलीबारी में एक जवान के मरने की पुष्टि की गई है. अधिकारियों ने फ़ोन पर जानकारी दी है कि सीआईएसएफ के क़रीब 50 जवानों को 200 माओवादियों ने घेर रखा है और मुठभेड़ चल रही है.
जिस समय ये हमला हुआ, उस समय सैंकड़ों कर्मचारी कंपनी शिविऱ में थे. इन कर्मचारियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है. उड़ीसा में नक्सली हमले कोई नई बात नहीं है, लेकिन काफ़ी समय बाद इस तरह का बड़ा हमला हुआ है.लोकसभा चुनावों से पहले इस हमले को अहम माना जा रहा है. ग़ौरतलब है कि माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है.


Click it and Unblock the Notifications